Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​हौसला बुलन्द चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में इन दिनों हौसला बुलन्द चोरों ने दहशत मचा रखा है। क्षेत्र के बुजुर्गा ग्रामसभा के जौंगीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हौंसला बुलल्द चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर बैटरी और इनवर्टर की चोरी कर लिया जिससे गांव वालों में काफी आक्रोश है।बता दें कि विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने जब सुबह विद्यालय का दरवाजा खोलना चाहा तो देखा कि दरवाजे की कुंडी कटी हुई है और अंदर रखा हुआ बैटरी और इनवर्टर गायब है। अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। पूर्व में भी समर्सिबल, पानी की टंकी सहित अन्य सामानों की चोरी की गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी परंतु न चोर पकडे गये और न ही कोई सामान बरामद हुआ जिससे चोरों का हौसला बुलंद था।बताया गया कि बार-बार विद्यालय पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। आज की घटना के बाद से बच्चों में भय का माहौल व्याप्त है। सरकारी सम्पत्ति को बार-बार क्षतिग्रस्त करना और चोरी करने की घटना से पता चलता है कि चोरों का हौसला बुलन्द है।