Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​हाई टेंशन तार में टच होने से ट्रैक्टर पर लदे पुवाल में लगी आग।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर। सथानीय क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में खेत से ट्रैक्टर पर पुवाल लादकर घर जा रहे ट्रैक्टर पर लदे पुवाल में अचानक आग लग गयी बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों किसी तरह आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादशा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी चालक मुन्ना यादव ट्रैक्टर से सीता यादव का पुवाल लादकर घर जा रहे थे। गुरैनी बाजार में मुख्य मार्ग पर पहुंचने वाले ही थे तभी 11 हज़रा वोल्टेज का तार पुवाल से छू गया और पुवाल जलने लगा जिससे बाजार में अफरा—तफरी फैल गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी ने बताया कि चालक और वाहन दोनों सुरक्षित हैं। समय रहते आग पर काबू पालिया गया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी।