Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​राष्ट्रवादी नौजवान सभा का तृतीय स्थापना दिवस मना।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। शहर के एक मोटल में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तृतीय स्थापना दिवस एवं शहीदों के बलिदान दिवस पर शहर के उत्सव मोटल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभा के संस्थापक व जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई से आये मयूर कपूर (भगत सिंह के साथी एवं शहीद क्रांतिकारी जयदेव कपूर के प्रपौत्र) एवं राम नारायण आजाद (साथी चंद्रशेखर आजाद) के सुपौत्र बॉबी दुबे जी उपस्थित रहे।बतौर मुख्य अतिथि बॉबी दुबे ने शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण पर बल दिया तो मयूर कपूर ने अपने दादा शहीद जयदेव कपूर और भगत सिंह के संस्मरण साझा किया। वहीं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन अजीत पांडेय व संगठन के प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अनिल अस्थाना ने किया। कार्यक्रम का समापन व आभार प्रदर्शन राष्ट्रवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष नवीन सिंह ने किया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी, सहयोगी, भारी संख्या में क्षेत्रीय युवा, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।