इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर।कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आतिश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व सुनील चन्द्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बेच रहे एक व्यक्ति को दिनांक-12.04.2026 को ग्राम घुसकुरी अन्तर्गत दुकान के पास से घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अवधेश गिरी पुत्र स्व. बुधिराम गिरी नि. ग्राम घुसकुरी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र 45 वर्ष बताया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध 08.65 ग्राम एमडीएमए व नगद 1100 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 76/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।