Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​गाजीपुर दुष्कर्म एवं हत्या प्रकरण को लेकर विश्वकर्मा समाज आक्रोशित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोगों ने डीएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने गाजीपुर के करण्डा क्षेत्र के कटारिया में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी।वहीं प्रदेश सचिव अजय विश्वकर्मा ने बताया कि गाजीपुर के करण्डा थाना के क्षेत्र के के अंतर्गत ग्राम कटारिया में नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्माण हत्या कर दी गई थी। इस घटना को पूरे विश्वकर्मा समाज के लिए अत्यन्त निंदनीय बताया गया है। इस घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और पुलिस बल पर सामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल है खड़ी हुई है।विश्वकर्मा समाज ने जौनपुर में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस जघन्य अपराध के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग किया। साथ ही इस मामले की जांच फर्स्ट ट्रेक कोर्ट में कार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील भी किया। पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग करने और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव करने वाले सामाजिक तत्वों को पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग भी किया।ज्ञापन देने वालों ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने ठोस कदम उठाने का अनुरोध भी किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके जिससे विश्वकर्मा समाज ने इस घटना की एसआईटी‌ से जांच करने और घटना में संलिप्त करण्डा थाने के थानेदार एवं क्षेत्राधिकारी को निलंबित करने की मांग किया। इस अवसर पर तमाम विश्वकर्मा समाज सहित तमाम सामाजिक संगठनों को लोग उपस्थित रहे।
Uploaded Image