Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:एसडीएम सदर के मुंशी को बाइक सवार दबंगों ने किया घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी के साथ बाइक सवार कुछ बदमाशों ने लाठी—डंडों और हेलमेट से हमला करके घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे पतहना गांव निवासी मुंशी रमाशंकर विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा घर से अपने पोते नितिन विश्वकर्मा 18 वर्ष के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में घात लगाये नकाबपोश बदमाशों ने मुंशी की गाड़ी रुकवाकर लाठी—डंडों एवं हेलमेट से बुरी तरह से पीटा। उनकी चीख—पुकार सुनकर ग्रामीणों ने नकाबपोश बदमाशों को दौड़ा लिया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गये। इसके बाद घायल ने इकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी जिस पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच—पड़ताल शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।