इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 364/2026 धारा 111(2), 111(3), 111(4), 111(6), 345(3) बीएनएस एवं धारा 3/5/7/25(8)/35 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त रंजीत कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते चालान न्यायालय भेज दिया गया।
पूछताछ एवं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत कुमार शर्मा अन्तर्राज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का सदस्य है, जो कथित रूप से असलहा तस्करी गिरोह के सरगना शुभम सिंह के लिए कार्य करता है। अभियुक्त अपने सहयोगियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्यों में अवैध असलहों एवं कारतूसों की सप्लाई करता था तथा इस अवैध गतिविधि से अर्जित धन से आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करता था।