Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:आकाशीय बिजली से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मढ़ी( बड़खड़ा)गांव में बुधवार को शाम पांच बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से पवन यादव उर्फ इंदल पुत्र शरमु यादव उम्र 22 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदल किसी कार्यक्रम से घर जा रहे थे कि आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए।बिजली गिरने से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इंदल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।