Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सरायख्वाजा पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सरायख्वाजा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 724/25 धारा 305(ए) ,317(2) बीएनएस व 736/25 धारा 305(ए) ,317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त करमबीर गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम निवासी कुत्तुपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर को मुखबीर की सूचना के आधार पर  मेडिकल कालेज के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।