इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। सिटी स्टेशन स्थित काली मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश की पुत्री वंदना सिंह ने अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।वंदना सिंह ने अंग्रेजी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार हेनरी जेम्स के प्रमुख उपन्यासों में कला और शिल्प विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका शोध सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर के सहायक आचार्य डॉ. गौरवेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध को साहित्य अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण और उपयोगी माना जा रहा है।पीएचडी की उपाधि मिलने पर वंदना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का विश्वास उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपने छोटे भाई सर्वेश सिंह के सहयोग, उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
वंदना सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।