Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: जलालपुर व थाना केराकत पुलिस ने मुठभेड़ में 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली, कब्जे से 08 तमन्चा, 01 रिवाल्वर देशी, 03 जिन्दा कारतूस, 01 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद।

जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में प्र.नि. जलालपुर मय टीम द्वारा मंगलवार की रात्रि में पराऊगंज के पास अपराध एवं क्षेत्र में घटित घटनाओं के संबंध में वार्ता किया जा रहा था कि प्रभारी निरीक्षक केराकत द्वारा जरिए मोबाइल फोन सूचना दिया गया कि मेरे द्वारा टेकूरीडीह के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो मोटर साइकिल पर सवार 05 व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पराउगंज के तरफ भागने लगे। इस पर प्रभारी निदेशक जलालपुर द्वारा थोर बिन्दे टेकुरी मार्ग के तरफ मय फोर्स आगे बढ़ा गया। करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद सरकारी वाहन बोलेरो के प्रकाश में दो मोटरसाइकिल पर पांच सवार आते हुए दिखाई दिए। तथा उनके पीछे प्रभारी निरीक्षक केराकत की सरकारी वाहन हूटर बजाते हुए आती हुई दिखाई दी। संदिग्धों को पुलिस बल द्वारा टोर्च की रोशनी से रुकवाने का प्रयास किया गया। दोनों तरफ पुलिस टीम से घिरा देख पकड़े जाने के डर से पुलिस बल के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया गया। जिसके उपरांत आत्मरक्षार्थ प्र.नि. जलालपुर द्वारा फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा हकमतअमली से मौके से 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिसमें से एक व्यक्ति घायल है। घालय व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी ग्राम बीरमपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर बताया। सभी अभियुक्तों की जामा तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 8 तमन्चा जिसमें से 8 अदद तमंचा, 01 रिवाल्वर देशी 32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस, 01 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को वास्ते जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से ईलाज हेतु सी.एच.सी. रेहटी के लिए रवाना किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व आपराधिक इतिहास का विवरण-सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी ग्राम बीरमपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर(घायल)मु.अ.सं. 314/2021 धारा 120बी/341/392/411/467/468/506 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर,मु.अ.सं. 95/22 धारा-3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर,राजेश्वर पाण्डेय पुत्र नेहरु पाण्डेय नि. एकौना थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।,अवनीश गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता निवासी बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर।,बाबी कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मकसुदा मण्डी नागरा पिण्ड डीपीजन नं. 01 जिला जालन्धर पंजाब।,रंजीत कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी रतन नगर हाउस नं. 35 डिवीजन नं. 01 जिला जालन्धर पंजाब।बरामदगी का विवरण-08 अदद तमंचा, 01 रिवाल्वर देशी .32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मिस कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 मोटरसाइकिल।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सतेन्द्र विक्रम सिंह प्र.नि. थाना जलालपुर जनपद जौनपुर मय पुलिस टीम।,अरविन्द कुमार पाण्डेय प्र.नि. थाना केराकत जनपद जौनपुर मय पुलिस टीम शामिल रहे।