इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिंगरामऊ,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं.-132/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त राधेश्याम बिन्द पुत्र मुसई बिन्द ग्राम डडवा थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।