इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वाँछित/अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा प्रा.नि. मड़ियाहूँ के नेतृत्व में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर संदीप गौतम उर्फ सावन द्वारा रंगदारी माँगने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 16.09.2026 को थाना मड़ियाहूँ पर मु.अ.सं. 361/2026, धारा 308(5) /351(3) बीएनएस बनाम हिस्ट्रीशीटर संदीप गौतम उर्फ सावन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्त संदीप गौतम उर्फ सावन की तलाश के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे संरक्षण देने के आरोप में उसके मामा अभिमन्यु गौतम पुत्र स्व. बड़ेलाल, निवासी लखराँव, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 42 वर्ष, को रविवार को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया। अभिमन्यु गौतम के विरुद्ध थाना मड़ियाहूँ पर मु.अ.सं. 377/2026, धारा 254 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।