इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कुल अस्सी लोग किए गए सम्मानित,एक हजार बच्चों में कॉपी,पेन और बिस्किट का हुआ निशुल्क वितरण
कृष्णा सिंह
पतरही,जौनपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आर्दश मानस सेवा संस्था नेवादा गाजीपुर के प्रबन्धक मुकेश कुमार सिंह गेंदी के द्वारा आदर्श इण्टर कॉलेज रेहारी पतरही जौनपुर में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं कापी-पेन और बिस्किट वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक वीरेन्द्र प्रताप सिंह रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रार्थना,राष्ट्रगान एवं आल्हा के वायरल गायक मो. इमरान द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रबन्धक एवं पदाधिकारीयों व सम्मानित लोगों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल चालीस शिक्षक एवं शिक्षकाएं व चालीस सम्मानित लोगों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, डायरी और पेन देकर सम्मानित करके उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।सम्मान समारोह के पश्चात् कुल एक हजार बच्चों में कॉपी,पेन, बिस्किट का निशुल्क वितरण किया गया। कॉपी पेन और बिस्किट पाकर बच्चे काफी उत्साहित और जोश में दिखे सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों का संबंध आजीवन होता है। शिक्षक सदैव विद्यार्थियों का हित चाहता है। उन्होंने कहा कि मैं 1952 में इस विद्यालय में विद्यार्थी के रुप में आया इसके बाद शिक्षा पूरी होने के बाद अध्यापक बन गया।अध्यापक से रिटायर्ड होने के बाद में कॉलेज का प्रबन्धक बन गया हूं।1952 से 2026 तक मैं इस विद्यालय से निरंतर जुड़ा हूं लेकिन इस तरह से शिक्षक दिवस कभी नहीं मनाया गया।मैं संस्था और संस्था के पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। संस्था के प्रबन्धक मुकेश सिंह ने कहा माता-पिता हमें जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।वे केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते,बल्कि हमारे चरित्र का निर्माण भी करते हैं और सही गलत का अंतर समझाते हैं। संस्था के संयोजक अरुण चौबे ने कहा शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं,वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं।पूर्व प्रधानाचार्य गजराज सिंह संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने किया। आल्हा के वायरल गायक द्वारा "गुरु गोसईया हो रंग दा अपने रंगवा से मनवा मोर",सारे नामों में हरि नाम बड़ा प्यारा है,वायरल गीत राम करे बबुआ के लागे ना नजरिया जैसे शानदार प्रस्तुति देकर ढोलक की ताल की गड़गड़ाहट के बीच सभी लोग झूमने पर मजबूर हो गए।सम्मान समारोह में मुंबई महाराष्ट्र से प्रमोद ठाकुर,आदेश सिंह, विपुल प्रभा सिंह,सदानन्द सिंह,मदन मोहन सिंह, कन्हैया सिंह,जुगनू मिश्रा,अजय मिश्रा,अमित सिंह,अखंड सिंह,पंकज सिंह, हैपी चौबे,विपिन चौबे,मनीष कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह,अभय सिंह, डॉ कमलेश गौड़ का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर साहब चौबे, इंद्रजीत वर्मा, अखिलेश सिंह मुख्य लिपिक,देवेंद्र यादव,उमाशंकर सिंह, रविन्द्र सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह बंटी, विनय सिंह डिंपू, मनोज सिंह, पवन चौबे, अभिषेक दीक्षित,सुशील सिंह, योगेश मिश्रा,विशाल सिंह,संजीव चौबे,सोहन सिंह,शुभम सिंह,पिंटू सिंह,प्रमोद सिंह, मिथिलेश सिंह,विपिन यादव,मनीष मिश्रा,श्रेयांस मिश्रा, विपिन बिहारी सिंह,लव चौबे समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।