Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: मेधावी शिप्रा ने पायी बड़ी उपलब्धि,नेट परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार का बढ़ाया मान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जनपद की मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा शिप्रा सिंह ने नेट एवं पीएचडी की परीक्षा में 194 अंक प्राप्त करके नेट परीक्षा क्वालीफाई करते हुये सहायक प्राध्यापक एवं पीएचडी में प्रवेश की पात्रता की उपलब्धि भी प्राप्त किया है।बता दें कि प्रारम्भ से ही होनहार रही शिप्रा की प्राथमिक शिक्षा डायट, ब्लॉसम्स, रामेश्वर शिशु विहार, राज कॉलेज से हुआ। बाद में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से एमबीए प्रथम श्रेणी अंक में उच्च स्थान के उत्तीर्ण करते हुये बीएड और एमएड की परीक्षाएं भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। पिछले वर्ष भी इस परीक्षा में शिप्रा ने पीएचडी के लिये अर्हता प्राप्त किया था लेकिन कुछ अंकों से नेट में अर्हता नहीं प्राप्त कर पायी थी। फिलहाल इस बार उत्तीर्ण होकर उन्होंने सिद्ध कर दिया कि कर्म एवं प्रतिभा का कोई विकल्प नहीं होता है। यह सफलता सारे घरेलू काम करते हुये अत्यन्त विपरीत परिस्थितियों में प्राप्त की गयी है।सम्प्रति प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी कर रही शिप्रा को इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों, परिजनों आदि ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बता दें कि शिप्रा के पिता डा. दिलीप सिंह दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता, जूरी जज एवं मौसमविद् एवं भविष्यवाणी वेत्ता हैं जबकि माता पद्मा सिंह गृहणी हैं।