इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 374/2026 धारा-303(ए) बी.एन.एस. में वाछिंत अभियुक्त शनि यादव उर्फ शुभम पुत्र रामकुमार यादव निवासी बुजुर्गा थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर, मोनू मुस्लिम उर्फ मोनू शेख उर्फ रहमान बालवर पुत्र मुख्तार शेख निवासी बुजुर्गा थाना मड़ियाहूँ जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की 02 मोटर साईकिल व दुकानों में चोरी में प्राप्त पैसो में से 1130 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 376/26 धारा 317(2)/317(4)/319(2)/318(4)/338/336(3) बीएनएस पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।