Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ayodhya:लश्करी मंदिर में श्रद्धा भाव से मना तुलसी विवाह पूजन,श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

अयोध्या।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दो दिन होने के चलते शनिवार को रामनगरी अयोध्या के  लश्करी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से तुलसी विवाह पूजन मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर माँ तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा- अर्चना की।मां तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। माता तुलसी पर लाल रंग की चुनरी फूल,मिठाइयां, हलवा पुरी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। लश्करी मंदिर के अधिकारी अरुणेश दास उर्फ अरुण सिंह ने बताया कि मान्यता है कि माँ तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाने से कन्यादान के समान पूर्ण प्राप्त होता है।इससे घर में सुख समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह करने से सभी का कष्ट मुक्त होते हैं और यह भी कहा जाता है कि जिस पुरुष या स्त्री के विवाह में समस्या आ रही हो तो यह विवाह महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न करने से सभी बाँधा से मुक्त हो जाते हैं।लश्करी मंदिर में पिछले कई वर्षों से तुलसी विवाह पूजन किया जा रहा है।ब्राह्मण पंडित अमर शास्त्री द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी विवाह पूजन कराया गया।  लश्करी मंदिर के अलावा अयोध्या के अलावा कई मंदिरों और घरों में बड़े धूमधाम के साथ तुलसी विवाह पूजन संपन्न हुआ।मंदिर के प्रधान पुजारी करुणेश दास द्वारा आरती कर विवाह महोत्सव संपन्न किया गया।इस अवसर पर सविता सिंह,यशस्वी राजपूत,दीप्ति सिंह,युवराज सिंह,मधुलता सिंह,कृष्णा सिंह,अतुल दुबे  सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।