2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा एवं टेम्पू बरामद
कृष्णा सिंह
बक्शा जौनपुर।पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध गांजा/ मादक पदार्थों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में दिनांक 19. 05. 2023 को उ0नि0अनिल कुमार हमराही/कर्मचारी गण के बहद ग्राम चुरावनपुर से करीब 4.00 बजे चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त रत्नेश यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी रासीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 109/23 धारा 307 भादवि थाना बक्शा जौनपुर,मु0अ0सं0 110/23 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बख्शा जौनपुर अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा,घटना में प्रयुक्त एक अदद टेम्पू नं0- UP 62 CT 1629 के साथ नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उ0नि0 अनिल कुमार उ0नि0 महेन्द्र यादव, हे0का0 शमीम अख्तर , हे0 का0 शैलेन्द्र यादव शामिल रहे।