Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:मड़ियाहूं पुलिस टीम ने 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

> चोरी की 04 मोटरसाइकिल व 07 देशी जिन्दा बम बरामद।

मड़ियाहूं,जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम ने प्र0नि0 मड़ियाहूं विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में दिनांक-21.03.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रामपुरनद्दी में हवेली खण्डहर के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 04 मोटसाइकिल चोरी की व 07 जिन्दा बम बरामद किया गया। बरामद हीरो पैशन मोटरसाइकिल थाना मड़ियाहूं पर पंजीकृत मु0अ0सं0-76/24 धारा-379 भादवि से संबंधित है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-77/2024 धारा-41/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0-78/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास- 1.मुनीब चौहान उर्फ शेर सिंह पुत्र शिवचन्दर चौहान निवासी ग्राम सरायकालीदास थाना मडियाहूँ जौनपुर। आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0-77/2024 धारा-41/411 भा0द0वि0 थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।2.मु0अ0सं0-78/2024 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर।3.मु0अ0स0-49/2021 धारा-3/5ए/8 गो हत्या नि.अ. व 11 पशुक्रुरता अधि. थाना मडियाहूँ जौनपुर।4.मु0अ0सं0-384/2022 धारा-3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट थाना मडियाहूँ जौनपुर। 5.मु0अ0सं0-14/2019 धारा-3/5ए/8 गो हत्या नि.अ. व 11 पशुक्रुरता अधि. थाना कन्दवा थाना चंदौली।2.राजकुमार उर्फ राजा पुत्र इन्द्रजीत निवासी ग्राम जियरामऊ थाना मडियाहूँ जौनपुर।आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0-77/2024 धारा-41/411 भा0द0वि0 थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-78/2024 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर। 3.मु0अ0सं0-478/2013 धारा-419/420 भादवि थाना मछलीशहर जौनपुर।4.मु0अ0सं0-775/2013 धारा-411 /419/ 420 भादवि थाना मछलीशहर जौनपुर। 5.मु0अ0सं0-793/2013 धारा-41/411/414/419/420 भादवि थाना मछलीशहर जौनपुर। 6.मु0अ0सं0-001/2014 धारा-60 आबकारी अधिनियम थाना बक्सा जनपद जौनपुर।बरामदगी का विवरण- 1.चार मोटरसाइकिल ( 1.UP62AN6209, 2.UP62BD5904, 3.UP50AP5459, 4.UP62AN6209)
2.सात देशी जिन्दा बम।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में विनोद कुमार मिश्र प्र0नि0 थाना मडियाहूँ, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह,हे0का0 कपिल पासवान, का0 कमलेश राव, का0 देवेन्द्र कुमार, का0 सुधीर यादव शामिल रहे।