Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:ईशापुर (डिहवा) में भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा देख पुलकित हो उठे दर्शक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुइथाकला, जौनपुर। लंका विजय के पश्चात पुष्पक विमान पर आरूढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और चरणों में विराजमान मंगल मूरति मारुति नन्दन तथा आगे पीछे भारी संख्या में रथ, हाथी घुड़ सवार, पैदल गाजे-बाजे के साथ विजय उत्सव का पर्व मनाते हुए लोग जब दिब्य झांकी के साथ गांव और कस्बों के बीच पहुंचते हैं तो दर्शकों के मन में राम दरस की लालसा बलवती हो उठती है।नगरवासियों के साथ अयोध्या नगरी भी अति हर्षित है। अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भई सकल शोभा कै खानी।। नवयुवक रामलीला समिति ईशापुर (डिहवा) में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए अपार भक्ति भाव और अगाध श्रद्धा तथा प्रेम के वातावरण में प्रतिवर्ष लोग रामलीला का मंचन करते हैं। रावण वध के उपरांत भरत मिलाप के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम की दिव्य झाँकी और चारों भाइयों का मिलन देखकर लोग पुलकित हो उठे।अयोध्या के पुरबासियों के विरह को देखकर श्रीराम अपने कई रूपों में प्रकट होकर क्षण भर में हीं सभी लोगों से मिलकर उनके दुख को हर लेते हैं, छन महिं सबहिं मिले भगवाना। उमा मरम यह काहुं न जाना। भरत मिलाप के अवसर पर सक्रियता से सहयोग करने वालों में नवयुवक रामलीला समिति ईशापुर के अध्यक्ष रामेश्वर साहू, प्रबन्धक रामजी चौरसिया, सचिव राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिवाजी चौरसिया, व्यवस्था पक बबलू पाण्डेय, संजय पाण्डेय, उपेन्द्र चौरसिया, जितेन्द्र चौरसिया, छोटे लाल गुप्ता, राम लखन गुप्ता, टिंकू गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, दीपक पाण्डेय, किशन चौरसिया, शिव प्रकाश गुप्ता, महेंद्र पाण्डेय, रमाकान्त पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।