Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur News : ​सिद्दीकपुर में 'शिक्षा चौपाल' का हुआ आयोजन, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

विरेन्द्र यादव @ करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सिद्दीकपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘शिक्षा चौपाल’ कार्यक्रम हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। साथ ही पूरे वातावरण में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। अभिभावकों से अपील किया कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चे अपने भविष्य को सशक्त बना सकें।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्र—मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति रही जिन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, नवाचारों और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान मोखन राम, दुष्यंत सिंह, शरद सिंह सहित क्षेत्र की मातृशक्ति, अभिभावक एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Uploaded Image