इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सैदपुर,गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर स्व.रामबली सिंह के स्मृति में आदर्श मानस सेवा संस्था के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह गेंदी द्वारा कापी -पेन और बिस्किट का कुल 85 बच्चों में निशुल्क वितरण किया गया। कापी,पेन और बिस्किट वितरण के पूर्व श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।इस अवसर पर सदानंद सिंह,भीम सिंह, आदर्श मानस सेवा संस्था प्रबन्धक मुकेश सिंह गेंदी,ग्राम प्रधान रतनलाल बारी,पूर्व ग्राम प्रधान ज्ञान प्रसाद कन्नौजिया, क्षेत्र.पं.स.विपिन यादव,मिथिलेश सिंह, प्रधानाध्यापक आनन्द पाण्डेय,गिरिजेश यादव, सतीश चौबे, पूजा श्रीवास्तव,भूपेंद्र यादव, श्यामजी यादव,सुनील यादव सहित शिक्षक,बच्चे, ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।