Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:चंदवक में ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवक स्टेट बैंक के पास हुआ, जहां स्कूटी असंतुलित होने के बाद महिला ट्रेलर की चपेट में आ गईं। उनके पति बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे खलियाखास गांव के सामने की है। रामदेवपुर गांव निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी काजल शर्मा (27) को स्कूटी से वाराणसी दवा दिलाने गए थे। लौटते समय चंदवक स्टेट बैंक के समीप उनकी स्कूटी अचानक असंतुलित हो गई। स्कूटी असंतुलित होने से पीछे बैठी काजल सड़क पर गिर गईं। उसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चंदवक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका काजल शर्मा ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। उनके परिवार में 6 वर्षीय पुत्री श्रेया और 4 वर्षीय पुत्र वंश हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।