Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:जमीन से जुड़े विवाद को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

वाराणसी। क्षेत्र के नदेसर इलाके में सोमवार को एक युवक अचानक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।टावर पर चढ़े युवक ने अपना नाम राजेश कुमार उम्र 35 वर्ष बताया है। वह चोलापुर जनपद वाराणसी का निवासी है। और लगातार फोन के माध्यम से पुलिस से संपर्क में बना हुआ है। पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर और मोबाइल के जरिए उससे बातचीत कर रहे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेश एक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा है। कथित तौर पर इस मामले में कहीं सुनवाई न होने से वह निराश हो गया और इस तरह का कदम उठाया।फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पूरी सतर्कता के साथ मौके पर तैनात है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। आसपास के क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।