Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:राजेपुर सहकारी समिति पर किसानों नेडीएपी खाद के लिये किया प्रदर्शन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के राजेपुर सहकारी समिति पर खाद न मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वांलो में महिलाएं भी शामिल रहीं। ज्ञात हो कि पिछले 4—5 दिन से किसान सरसो, आलू, मटर आदि की बुवाई के लिये खाद के इंतजार में थे। एक दिन पहले ऊक्त समिति पर खाद आने की सूचना पर किसानों को उम्मीद हो गयी। सोमवार की सुबह से ही खाद लेने के लिये समिति पर किसानों भारी जमावड़ा लग गया। सचिव सूरज सोनकर मौके की गम्भीरता देखकर समिति को खोले ही नहीं। जब कुछ लोगों ने सचिव से बात किया तो उन्होंने बताया कि डीएम का आदेश है कि बड़े किसानों को 2 तथा छोटे किसानों को 1 बोरी खाद फिलहाल दी जाय। इस पर पहले तो किसान मान गये परन्तु गोदाम खोलने से पहले ही फिर अधिक खाद की मांग करने लगे। उसने किसानों बताया कि मात्र 200 बोरी खाद आयी है।अभी और खाद आने वाली है। उसके बाद जब लोग नहीं माने तो सूरज सोनकर तथा खाद वितरण के प्रभारी बनाये गये लेखपाल अधिकारियों से पूरी जानकारी दिया। अधिकारियों ने सचिव को जलालपुर थाना प्रभारी के पास भेजकर खाद वितरण करने के लिये पुलिस बल की मांग किया। सचिव सूरज सोनकर ने बताया कि थाना प्रभारी ने कल सुबह पुलिस देने की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह खाद का वितरण होगा। हालांकि सोमवार के दोपहर तक किसानों का आक्रोश बरकरार रहा।