Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:महिलाओं/बच्चियों को किया गया जागरूक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पृथ्वीपुर प्राइमरी पाठशाला द्वारा महिला एवं बच्चियों के मिशन शक्ति अभियान शक्ति दीदी महिला सुरक्षा महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया गया।इस दौरान सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076 ,1930, 181, 112, 108 के उपयोग के बारे में व साइबर अपराध से बचने हेतु जानकारी दी गयी। साथ ही बाल आशीर्वाद योजना से अवगत कराया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि कहीं भी घटना होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर मदद ले सकती हैं। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।