Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:क्रिकेट खिलाड़ी यशवर्धन का अण्डर 23 वनडे में हुआ चयन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी यशवर्धन सिंह का सलेक्शन उत्तर प्रदेश के अंडर 23 के वनडे टीम में हुआ। इसके पहले भी यशवर्धन सिंह अंडर 23 के डेज मैच में भी शामिल रहे और उनका शानदार प्रदर्शन था। इंडिया यूनिवर्सिटी के टीम में भी वह ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ गजब का विस्फोटक बल्लेबाजी किया था। 43 गेंद पे 99 रन नॉट आउट,जो कि मुम्बई में खेला गया था।सरे मैच ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ यशोवर्धन ने 26 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। वाराणसी के एक और खिलाडी आशीष यादव का भी सेलेक्शन अंडर 23 उत्तर प्रदेश के टीम में है। विवेक अकादमी के डायरेक्टर सीमांत सिंह व कोच चन्द्र प्रकाश वर्मा और राजकुमार गुप्ता ने शुभकामनाएं दिया। यशोवर्धन के पिता मृत्युंजय कुमार सिंह बीएलडब्लू के निरीक्षण विभाग और माता कम्पोजिट विद्यालय में टीचर हैं। दादा सुरेंद्र प्रताप सिंह केराकत में चिकित्सक हैं जो गरीबों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करते हैं। मूलतः चकरा, डोभी के निवासी हैं जो बचपन से ही क्रिकेट सीख रहा है।