Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ayodhya:लवकुश मंदिर आश्रम के फर्स्ट फ्लोर पर ढाई फिट का पहुंचा गोह, मचा हड़कंप।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

अयोध्या। भक्ति पथ मार्ग पर लश्करी मंदिर रामकोट के बगल में लवकुश मंदिर आश्रम के फर्स्ट फ्लोर पर शुक्रवार की शाम मगरमच्छ पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया।हालांकि कुछ समय बाद ये स्पष्ट हुआ कि यह मगरमच्छ नहीं मॉनिटर लिजार्ड (गोह) जानवर था।जिसकी सूचना श्री राम जन्मभूमि वन विभाग को लश्करी मंदिर के महंत अरूणेश दास उर्फ अरुण सिंह ने दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के राजेश कुमार ने आधे घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। आश्रम के महंत रामदास सहित लोगों ने राहत की सांस ली।राजेश कुमार के मुताबिक यह खतरनाक नहीं बल्कि शर्मीली प्रवृत्ति का जानवर है।इस घटना की खबर से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।