इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर।थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा प्र.नि. विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ.नि. राधेश्याम सिह मय हमराह द्वारा पीआरवी 2324 के कर्मचारीगण की सूचना पर शंकरगंज क्रासिंग के आगे कजगांव तिराहा ग्राम हौज से 01 अभियुक्त को 160 ग्राम(34 पुडिया) गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त- राकेश कुमार पुत्र स्व. बाल किशुन निवासी ग्राम अलीनगर नईबस्ती थाना अलीनगर जनपद चन्दौली हाल पता ग्राम हौज छावनी (किराये का मकान मुकेश चौहान) थाना जफराबाद जनपद जौनपुर। पंजीकृत इतिहास-मु.अ.सं. 174/ 2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर।बरामदगी का विवरण- (34 पुडिया) गांजा 160 ग्राम।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. राधेश्याम सिंह,दुर्गेश कुमार पाण्डेय,HC अंगद कुमार PRV 2324 थाना जफऱाबाद,का. दीपक त्रिपाठी PRV 2324,चालक का. मनोज कुमार यादव PRV 2324 शामिल रहे।