इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>छात्रों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया रैली में हिस्सा।
रामपुर,जौनपुर।हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत रामपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो नगरवासियों और छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। 151 मीटर लंबा तिरंगा लिए इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने देशभक्ति की भावना के साथ हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हृदय नारायण पब्लिक एकेडमी धनुहा से हुई, जो रामपुर मेन रोड, नहर मार्ग और पुरानी बाजार होते हुए सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुषमा पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम प्रभारी रामपुर मंडल अध्यक्ष देवीशंकर उर्फ नाजा दुबे थे।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, कमलेश पांडेय, राजेश सिंह, छेदीलाल जायसवाल, मनोज सिंह, रिंकू मिश्रा, विष्णु मिश्रा, श्रवण दुबे, सूर्यकांत त्रिपाठी, आशीष उर्फ मीनू सिंह, केपी मिश्रा, रोहित यादव, जितेंद्र गौतम सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।