इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चन्दवक , जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चन्दवक के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं.-151/2026 धारा-65(1)/61(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना चन्दवक में वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र सेचन राम नि. रामपुर कठरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ को मुखबिर की सूचना पर कोइलारी तिराहे के पास गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।