Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का मैजमेंट गुरु ने किया जोरदार स्वागत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

कृष्णा सिंह 
पतरही, जौनपुर।आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबन्धक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन डॉ.अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु के कोपा, पतरही स्थित आवास पर सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ। मैनजमेंट गुरु ने श्री यादव को अंगवस्त्र एवं महापुरुष का चित्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मैनेजमेंट गुरु से सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना।इस दौरान सुनील यादव, डॉ संजय सिंह,विवेक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।