इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वाँछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-243/2026 धारा 191(2),191(3),115(2), 352, 351(3) , 103(1) व 3(5) बीएनएस थाना केराकत जौनपुर में वांछित शुभम सरोज पुत्र स्व. मुलार सरोज निवासी धरौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर को देवकली मोड के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।