Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​केराकत में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर। श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के नये पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रदीप उपाध्याय (जिला उपाध्यक्ष) द्वारा मानवाधिकारों के महत्व एवं भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डालने के साथ हुई। तत्पश्चात श्री जायसवाल ने पेसारा (महाबल) मुफ्तीगंज में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन और पालन से संबंधित शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और इसका सम्मान एवं संरक्षण करना हम सभी का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है।इसी क्रम में तहसील अध्यक्ष सजीवन राम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील किया कि मानवाधिकारों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय, समानता और सम्मान मिल सके। रविश यादव ने सभी से मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर रविश यादव (कार्यक्रम संचालक), सजीवन राम (तहसील अध्यक्ष), अमित यादव (तहसील उपाध्यक्ष), रविशंकर (तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पीयूष चौरसिया (कार्यकारिणी सदस्य), आदर्श कुमार (तहसील सचिव), गौरव कुमार (संचालन प्रभारी) शुभम कुमार (संरक्षक), राजकुमार (संगठन प्रभारी), विकास सरोज (प्रवक्ता), विक्की राजभर (मीडिया प्रभारी), उजेश नेता (महासचिव), विजय राजभर (कोषाध्यक्ष), आकाश कुमार (कार्यकारिणी सदस्य) के अलावा मनीष सिंह, राज जायसवाल, शनि उपाध्याय, मोती लाल सोनी, प्रदीप उपाध्याय, अंकित मौर्य, अखिलेश अग्रहरि पत्रकार, विष्णु जायसवाल, आशुतोष सिंह, रोहित शर्मा, जय प्रकाश यादव, सत्यम जायसवाल, राजेश यादव, सन्दीप यादव, किशन यादव, शिव कुमार यादव, अनिल वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।