Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​​प्रतियोगिताएं आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं: अंजनी प्रजापति

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जेसीआई के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन ए.के. टावर वाजिदपुर में हुआ जहां तमाम बच्चों ने बढ़—चढ़कर प्रतिभाग किया। जेसीरेट सदस्य क्रमशः अर्चना सिंह, श्रद्धा जायसवाल एवं स्वर्णिमा जायसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने विचार—विमर्श के बाद अनुपमा को प्रथम, शीतल को द्वितीय एवं रिया को तृतीय विजेता घोषित किया। सभी विजेताओं को अतिथि द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक हर्षिता मौर्य रही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, नेहा प्रजापति, पूनम जायसवाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक हर्षिता मौर्या ने समस्त अतिथियों सहित उपस्थित बच्चों का आभार व्यक्त किया।