इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के उत्सव वाटिका में कजरी तीज महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं की बड़ी सहभागिता रही। कजरी गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति और परम्परा का रंग भर दिया।इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं माता पार्वती के पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गीतों की मधुर धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।महोत्सव की मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा सिंह रहीं एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल एवं सेवा भारती की प्रान्त उपाध्यक्ष वन्दना सरकार रहीं। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कजरी जैसे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।आयोजन में भाजपा नेता वेद सी. हिमांशु गुप्ता सहित सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। पूर्वांचल युवा महोत्सव के अध्यक्ष दिनेश तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण रिंकू विश्वकर्मा उर्फ लंगड़ी बुआ रहीं। उनके पारम्परिक कजरी लोक गीतों एवं हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब हंसाते हुये कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।आयोजक बिट्टू किन्नर ने कहा कि बदलते दौर में लोक गीतों और पारम्परिक पर्वों की महत्ता को बनाए रखना जरूरी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी लोक संस्कृति, परम्पराओं और त्योहारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव का संचालन अनुपमा अग्रहरि एवं धीरज पाटिल ने संयुक्त रूप से किया।महोत्सव में शिव सिंह, अंजू सिंह, किरण सिंह, नेहा सिंह, रिचा सिंह, सुचिता सिंह, उपेन्द्र मिश्रा, बेबो मिश्रा सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। सहयोग करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, ईशान राम जायसवाल, राहुल सोनी, शिवम् जायसवाल, सतीश मोदनवाल आदि रहे।महोत्सव को सफल बनाने में अनुपमा, नीतू मिश्रा, प्रीति अग्रहरि, पूजा चौबे, किरण चौबे, सुनीत अग्रहरि, डाली किन्नर, गीता अग्रहरि, पंकज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।