इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर,जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना सुरेरी परिसर में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता और वीर सपूतों के बलिदान को याद किया।ध्वजारोहण के उपरांत थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।थाना प्रभारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को याद करने का अवसर देता है। पुलिसकर्मियों का दायित्व है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह और देशभक्ति का भाव देखने को मिला। ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर थाना सुरेरी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Ad