इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
घटना में प्रयुक्त ट्रक व अर्टिगा कार बरामद।
चंदवक, जौनपुर।दिनांक 02.08.2026 को वादी की फर्म से करीब ₹11,98,750/- मूल्य का माल अहमदाबाद, गुजरात भेजे जाने हेतु लोड कराया गया था, जिसे निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुँचाया गया। इस संबंध में थाना चंदवक पर मु.अ.सं.-251/2026 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। साथ ही अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त ट्रक का रंग परिवर्तित कर बिना नम्बर प्लेट के चलाने तथा फर्जी रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने के तथ्य प्रकाश में आए,जिसके आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/ 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।गिरफ्तारी का विवरण-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चंदवक के कुशल नेतृत्व में थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं.-251/ 2026 धारा 316(2) व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण फकरे आलम पुत्र मो. फारूख निवासी सेखनपुर, थाना देल्हुपुर, जनपद प्रतापगढ़ तथा शमीम अहमद पुत्र अब्दुल रउफ निवासी सिसही सिपाह, थाना मऊ आइमा, जनपद प्रयागराज को गुरुवार को बलरामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट का ट्रक तथा अर्टिगा वाहन संख्या UP 72 CE 8587 बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।