Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : जरूरतमन्दों को वितरित की गयी साड़ी एवं कम्बल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय‌ पर जरुरतमंदों के लिए साड़ी एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलचंद पांडेय थानाध्यक्ष सुजानगंज को सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चंदन त्रिपाठी ने अंगवस्त्रम से सम्मानित करके किया। तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल एवं साड़ी वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। अंत में सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चंदन त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञात कीजिये। इस अवसर पर तमाम लाग उपस्थित रहे।