Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​पीसी मेमोरियल कलावती ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में सिटी स्कैन का हुआ उद्घाटन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित पी.सी. मेमोरियल कलावती ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर अस्पताल के संचालक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर सिटी स्कैन सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वहीं डॉ. गौतम ने बताया कि इस नई सुविधा से मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन मशीन के माध्यम से दुर्घटना, हड्डी, सिर, छाती सहित अन्य जटिल बीमारियों की सटीक एवं त्वरित जांच संभव हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जनता को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।