इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर।होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चंदवक पुलिस ने मंगलवार को दिन में चंदवक बाजार में फ्लैग मार्च किया।अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल चंदवक बाजार से अहिरौली होते हुए चंदवक पुल तक पैदल मार्च कर आम जन को सुरक्षा का संदेश दिया अधिकारियों ने लोगों से होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।इस अवसर पर अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्यौहार की आड़ में अभद्रता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।
शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर भी सतर्कतापूर्वक निगरानी रखी जाएगी क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपस में मिलकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाए और पुलिस का सहयोग करें जिससे क्षेत्र में शांति और खुशहाली बनी रहे।फ्लैग मार्च के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पाण्डेय ,एसआई रामाश्रय यादव, एसआई दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।