Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनी होली।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर में हर्षोल्लास के साथ होली मनाया गया और विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बारात निकाली गई लेकिन बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस आना पड़ा उक्त बारात में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आतिशबाजी करते , नाचते गाते हुए और गुलाल उड़ाते हुए बारात पूरे बाजार में घुमाई गई और इफ्तार के समय बाजा और आतिशबाजी बंद कर आपसी एकता और सौहार्द्र की मिसाल कायम की गई बारात में मुख्य रूप से मौजूद समाज सेवी एजाज अहमद ने कहा कि हमारे क्षेत्र में परंपरागत तरीके से हर त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है और यह परम्परा और आपसी भाईचारा हमेशा कायम रहेगी और ये बहुत ही खुशी की बात है इफ्तार में खजूर के साथ गुझिया भी रहा रतन लाल मौर्य ने कहा हम सब लोग मिलजुलकर प्लान करते हैं और सभी लोग त्यौहार खुशी खुशी मनाते है और ये परम्परा कायम रहेगी इस अवसर पर शंकर मोदनवाल, मोहम्मद शरीफ, जयप्रकाश, मंटू कन्नौजिया, सुदीप, चंगेज खान, नन्हू चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।