Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:देशभर में 16वीं रैंक हासिल कर जौनपुर का लाल बना इसरो में वैज्ञानिक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बरसठी, जौनपुर। बरसठी विकासखंड के दतांव गांव निवासी अनिल पाल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने देशभर के 31 चयनित अभ्यर्थियों में 16वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की।अनिल की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर उनका स्वागत किया। उनके पिता राम अचल पाल भेड़-बकरी चराकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। आर्थिक अभावों के बावजूद परिवार ने उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।अनिल ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट सुभाष इंटर कॉलेज, कटवार से किया। इसके बाद प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। 29 वर्ष की आयु में उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर इसरो में वैज्ञानिक बनने का सपना साकार किया। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।