Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:आचार्य बलदेव ग्रुप ने किया गौरव का पल सम्मान समारोह आयोजित,नेहा यादव हुई सम्मानित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

कृष्णा सिंह 
पतरही, जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर नियुक्त नेहा यादव को दीक्षांत परेड समारोह लखनऊ में पुलिस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा, पतरही में शुक्रवार को गौरव का पल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबन्धक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन डॉ अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु ने नेहा यादव का फूल माला, बुके और झांसी की रानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का चित्र देकर सम्मानित किया। मैनेजमेंट गुरु ने उनकी मां पार्वती यादव का भी फूल माला से सम्मान किया।अपनी सफलता पर बोलते हुए नेहा यादव ने कहा कि माता-पिता, मामा और गुरुजनों का विशेष योगदान है। जनपद गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा नसीरपुर की नेहा मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा महादेवा ,कुसरना केराकत जौनपुर से पूरी की।डॉ अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु ने कहा नेहा यादव मेरे विद्यालय, क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन किया है। मेरे लिए गर्व की बात है।विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने भी नेहा यादव और उनकी मां पार्वती यादव का फूल माला से सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव, डॉ संतोष यादव,डॉ संजय यादव, प्रमोद चौबे, डॉ अन्नू ,संतोष, राहुल, ओंकार पाल,प्रिया सिंह,श्वेता सिंह, सुनीता, कुसुम,सोनी यादव, सहित विद्यालय के स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।