इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरायख्वाजा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राजन यादव उर्फ बन्टी पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी ग्राम जंगीपुर कला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को मु.अ.सं.-479/25 धारा 191(2), 191(3), 352, 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस व मु.अ.सं.-480/25 धारा191(2), 191(3) , 109(1), 3(5) बीएनएस व मु.अ.सं.-533/25 धारा- 109(1) बीएनएस थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर तथा वांछित अभियुक्त शिवा यादव पुत्र राजबहादुर यादव उर्फ नन्हे निवासी ग्राम उडली थाना सरायख्वाजा जपनद जौनपुर को मु.अ.सं.-533/25 धारा 109(1) बीएनएस में वांछित थे, जिनको कारण गिरफ्तारी बताते हुए सिद्दीकपुर तिराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।