Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ghazipur: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 20 घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

नंदगंज,गाजीपुर। क्षेत्र के नैसारे गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 50 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। यात्रियों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव और बुलढाणा जिले के निवासी हैं। ये लोग वाराणसी घूमने के बाद नेपाल से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।