Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सेमुही बाजार में जूते की दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेमुही बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमुही निवासी अवधेश सेठ की जूते की दुकान में रात लगभग 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे, तभी अचानक शटर के ऊपर से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक होने की आशंका है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।