इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरपतहाँ, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के दिशा-निर्देशन व व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.119/26 धारा 65(1) ,137(2) , 351(3),बी.एन.एस. व 4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वाछिंत अभियुक्त मंगल पुत्र मितऊ उर्फ धर्मेन्द्र सिंह निवासी अमावाखुर्द थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को मंगलवार को समय 10.53 बजे पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।