Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:छात्राएं अपने अधिकारों को लेकर रहे जागरूक: कुलपति

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विवि के आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में सोमवार को महिलाओं के स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने छात्राओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। संचालन मिशन शक्ति की कोऑर्डिनेटर और संयोजिका प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा ने किया।