इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्र.नि. रामपुर के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को थाना रामपुर पुलिस द्वारा टीम मा. न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट संबंधित मु.नं.-410/24 धारा 323,504 भादवि के क्रम मे एक वारन्टी/अभियुक्त भग्गू उर्फ कैलाश पुत्र मिठ्ठू प्रजापति उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम राघोरामपट्टी (पण्डीतान) थाना रामपुर जनपद जौनपुर को नियमानुसार उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।